कांगो की आलंकारिक पेंटिंग और रंगों से भरी कला प्रदर्शनी का समापन

कला और खुबसूरती से दुनिया को रूबरू कराने के बाद आखिरकार आज रविवार को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो दूतावास द्वारा आयोजित कला प्रदर्शनी “कांगोलीज रेजोनेंस” का रविवार को समापन हो गया। दिल्ली की एलाएंस फ्रॉंसेस ऑर्ट गैलरी में आयोजित कला प्रदर्शनी 31 अगस्त से शुरू होकर रविवार 01 सितंबर 2019 तक आम लोगों के लिए आयोजित की गई थी।

प्रदर्शनी में कांगो की कला के साथ-साथ आलंकारिक पेंटिंग भी प्रदर्शित की गई, जो सामाजिक और राजनीतिक घटनाओं में जीवंत और रंगों से भरी थी। इसके अवाला कांगो की पारंपरिक पोशाक, हस्तशिल्प और मुखौटे भी प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण के केंद्र रहे।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो की वास्तुकला और सांस्कृतिक विविधता को भी पेंटिंग के जरिए बखूबी दिखाया गया था। अफ़्रीकी वास्तुशिल्प परिदृश्य की विविधता और फैशन का यूरोपीय देशों पर प्रभाव को भी सफलतापूर्वक दर्शाया गया था। इसके अलावा आदिवासी प्रथा, वास्तुकला और मुखौटे भी भारतीय दर्शकों को काफी पसंद आए।
इस दो दिवसीय “कांगोलीज रेजोनेंस” कला प्रदर्शनी में करीब दो सौ से ज्यादा लोगों ने दिलचस्पी दिखाई।

फोटो गैलरी:

विडियो स्टोरी:

 

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *