मनप्रीत चुने गए एफआईएच के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी


भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को एफआईएच ने साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना है।

पिछले साल जून में मनप्रीत ने अपनी कप्तानी में एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को जीत दिलाई थी।

उन्हीं की कप्तानी में भारत ने बीते साल नवंबर में ओलम्पिक क्वालीफायर में रूस को हरा टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल किया था।

इस अवार्ड की रेस में मनप्रीत ने विश्व चैम्पियन बेल्जिमय के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, आस्ट्रेलिया के एरान जालेव्स्की और एडी ओकेंडेन के अलावा अर्जेटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा है।

एक बयान में मनप्रीत ने कहा, “मैं यह अवार्ड जीतकर काफी खुश हूं और मैं इसे अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं। साथ ही मैं अपने शुभचिंतकों और हॉकी प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। भारतीय हॉकी को इतना समर्थन मिल रहा है यह देखकर अच्छा लगा।”

इस उपलब्धि के लिए हॉकी इंडिया ने मनप्री को बधाई दी है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *