अफ्रीका में कोरोना के मामले 50 लाख से ज्यादा

अदीस अबाबा -अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 5,011,502 तक पहुंच गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

, अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने  कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 134,239 है, जबकि पूरे महाद्वीप में 4,504,296 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।
अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और मिस्र महाद्वीप में सबसे अधिक मामले वाले देश हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने सबसे अधिक 1,730,106 कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद मोरक्को में 523,165 है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के संदर्भ में, दक्षिणी अफ्रीका सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *