अफ्रीका में कोविड-19 के मामले 51.6 लाख से ज्यादा

अदीस अबाबा – अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 5,160,473 हो गई है। ये आंकड़ा स्वास्थ्य अधिकारियों ने साझा किए है।

अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने  कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 136,810 है, जबकि पूरे महाद्वीप में 4,590,617 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।
स्वास्थ्य निकाय के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और मिस्र महाद्वीप में सबसे ज्यादा मामले वाले देश हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने सबसे ज्यादा 1,796,589 मामले दर्ज किए हैं, इसके बाद मोरक्को और ट्यूनीशिया में क्रमश: 525,924 और 378,982 संक्रमण हुए हैं।

कोरोना मामले के संदर्भ में, अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिणी अफ्रीका सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है, इसके बाद महाद्वीप के उत्तरी और पूर्वी हिस्से हैं, जबकि मध्य अफ्रीका सबसे कम प्रभावित है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *