रबात। मोरक्को शहर की राजधानी रबात में एक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि 42 लोग जख्मी हो गए हैं। दरअसल, बाब मरजूका( Bab Marzouka)में एक बस के पटलने से यह हादसा हुआ। यह घटना राजधानी रबात से 300 किलोमीटर दूर रविवार को हुई। सभी जख्मी लोगों को ताजा सिटी के अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृत लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि इस दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए फिलाहल जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मोरक्को में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम हैं, जो अक्सर उच्च गति, सड़कों की खराब स्थिति और लापरवाह ड्राइविंग के कारण होती हैं।
अधिकारियों ने बताया कि साल 2019 में इस शहर में सड़क हादसे में कम से कम 1,357 लोगों की मौत हो चुकी है।