मुंबई, – घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर नई बुलंदियों को छुआ।
सेंसेक्स 50,526 के ऊपर तक उछला और निफ्टी भी 14,869 के करीब पहुंच गया।
हालांकि सत्र के आखिर में सेंसेक्स बीते सत्र से 458.03 अंकों यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 50,255.75 पर बंद हुआ।
जोकि रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। निफ्टी भी बीते सत्र से 142.10 अंकों यानी 0.97 फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड 14,789.95 के स्तर पर बंद हुआ।