अफ्रीका में कोरोना के पुष्ट मामलों की संख्या 37.4 लाख के पार

महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी के अफ्रीकी कोविड-19 डैशबोर्ड के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि  महामारी से हुई मौतों की संख्या 98,187 आंकी गई है।

एजेंसी ने बताया कि यहां अब तक कोविड-19 से संक्रमित कुल 3,280,893 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के मुताबिक, अधिक पुष्ट सकारात्मक मामलों के संदर्भ में दक्षिणी अफ्रीकी प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है और इसके बाद दूसरे नंबर पर उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र शामिल है।

इसमें बताया गया, सकारात्मक मामलों की संख्या के मामले में सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और इथियोपिया शामिल हैं, जहां क्रमश: 1,490,063, 478,135, 222,504, 173,202 और 145,704 मामले दर्ज हुए हैं।

सीडीसी के मुताबिक, अफ्रीकी महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना से संबंधित मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *