अफ्रीका में कोविड -19 मामले बढ़कर 48.1 लाख से अधिक हुए

 

अदीस अबाबा – अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा है कि  अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 4,812,313 तक पहुंच गई।

अदीस अबाबा, – अफ्रीका में कोविड-19 मामलों की संख्या 4,812,313 तक पहुंच गई है। यह जानकारी अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने दी है। साथ ही कहा है कि देश में इस घातक बीमारी के कारण मरने वालों की संख्या 1,14,598 हो गई है।

अनुसार, अफ्रीकी संघ (एयू) की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी अफ्रीका सीडीसी ने गुरुवार को यह भी बताया कि पूरे महाद्वीप में अब तक 38,68,129 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं। वहीं ज्यादातर मामले दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, इथियोपिया और मिस्र के हैं।

मामलों की संख्या को लेकर बात करें तो दक्षिणी अफ्रीका इस महाद्वीप का सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। उसके बाद उत्तरी अफ्रीका और पूर्वी अफ्रीका में संक्रमण का खासा प्रकोप है। वहीं अफ्रीकी स्वास्थ्य एजेंसी के अनुसार मध्य अफ्रीका महाद्वीप का सबसे कम कोरोना प्रभावित क्षेत्र है।

बता दें कि अफ्रीकी देशों को विभिन्न स्रोतों से अब तक लगभग 3.38 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज मिल चुके हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *