अरुण जेटली के पार्थिव शरीर को भाजपा मुख्यालय ले जाया गया


पूर्व केंद्रिय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्होंने दोपहर 12.07 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 66 साल थी। उनका अंतिम संस्कार आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने अरुण जेटली को पार्टी मुख्यालय पर श्रद्धांजलि दी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अरुण जेटली के पार्थिव शरीर पार्टी मुख्यालय में लाया गया।

मजीद मेनन ने कहा कि जेटली उन बहुत कम नेताओं में से थे, जिनकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्षता है। वास्तव में वह भाजपा के लिए एक अमूल्य संपत्ति थी। शून्य को भरना मुश्किल है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *