इंडोनेशिया में बाढ़, भूस्खलन में अबतक 79 की मौत

जकार्ता, 18 मार्च| इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। 43 लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी व बचाव अभियान जारी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने कहा कि शनिवार को जयापुरवा जिले के गांवों के बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित होने से 4,728 लोग को अपने घर छोड़ने को बाध्य होना पड़ा और उन्हें छह आश्रयगृहों में शरण लेनी पड़ी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कुल 350 घर, 100 से ज्यादा इमारतें, तीन पुल, आठ स्कूल भवन व तीन धार्मिक इमारतें तबाह हो गई हैं।

अधिकारियों ने रविवार को 14 दिनों के लिए आपात स्थिति घोषित की। नदी के ऊपरी इलाकों में जंगलों के कटान को इस आपदा के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।  कुल 41 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 75 अन्य को मामूली चोटें आई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *