उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर से कांग्रेस उम्मीदवार

मुंबई: बॉलिवुड ऐक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकरको कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से टिकट दे दिया है। इस बारे में चर्चा उर्मिला के कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही चल रही थी। उर्मिला इस सीट से बीजेपी के गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। शेट्टी इस सीट से मौजूदा सांसद भी हैं जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता है। बता दें कि दो दिन पहले ही उर्मिला कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

हालांकि यहां वोटों को जीत में बदलना उर्मिला के लिए इतना आसान नहीं होगा। उत्तर मुंबई लोकसभा सीट पर गुजराती-मराठी वोटों का समीकरण लगभग समान है। दोनों मिलाकर कुल वोटों का लगभग 60 प्रतिशत होगा। 40 प्रतिशत में बड़ा हिस्सा उत्तर भारतीय और मुस्लिम वोटों का है। यहां गुजराती वोट बीजेपी को मिलते हैं, इसलिए कांग्रेस ने उर्मिला मांतोडकर के रूप में मराठी उम्मीदवार दिया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *