जलवायु परिवर्तन पर चीन की वार्षिक रिपोर्ट जारी

चीन ने जलवायु परिवर्तन पर अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी कर दी है। जलवायु परिवर्तन रिपोर्ट में  बुनियादी क्षमताओं, सामाजिक भागीदारी, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और आदान-प्रदान जैसे कई अहम बिंदुओं को शामिल किया गया हैं।

वार्षिक रिपोर्ट जारी करने के दौरान चीनी पारिस्थितिक वातावरण मंत्रालय के उप मंत्री चाओ ईंग मिन ने कहा कि वर्ष 2018 से चीन में कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता में गिरावट जारी है, और चीन ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को नियंत्रित करना तथा हरित और निम्न-कार्बन विकास को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

चीन दूसरे पक्षों के साथ सहयोग कर इस वर्ष के संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में सकारात्मक परीणाम निकलने के लिए कोशिश करेगा। ताकि पेरिस समझौते के कार्यांवयन के लिए मजबूत नींव रखी जाए।

वर्ष 2009 से चीन हर साल जलवायु परिवर्तन पर वार्षिक रिपोर्ट जारी करता है। इस साल की रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन शमन, बुनियादी क्षमताओं, सामाजिक भागीदारी, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और आदान-प्रदान आदि कई पहलू शामिल हैं। चाओ ईंग मिन ने कहा कि चीन सरकार ने जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में सकारात्मक कदम उठाये हैं। वर्ष 2018 से चीन ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को नियंत्रित करने और कार्बन उत्सर्जन की तीव्रता में गिरावट लाने के लिए नीतिगत कदम उठाये। चीन संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ढांचागत संधि में निर्धारित “सामान्य लेकिन विभेदित जिम्मेदारियाँ” के मुताबिक पेरिस समझौते के कार्यांवयन संबंधी वार्ता को आगे बढ़ाने की कोशिश की। साथ ही चीन ने विकासमान देशों की यथासंभव सहायता प्रदान की है।

चाओ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन पर 25वें सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। चीन इस सम्मेलन की सफलता के लिए रचनात्मक भूमिका अदा करना जारी रखेगा। आशा है कि विकसित देश पारदर्शी, पूर्वानुमेय और सार्वजनिक धन के रूप में विकासशील देशों को पर्याप्त सहायता प्रदान करेंगे। इसमें यह भी शामिल है कि वर्ष 2020 तक प्रति वर्ष विकासमान देशों को एक खरब अमेरिकी डालर जलवायु धन का वचन भी शामिल है। जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना मानव के सामने समान चुनौती है। विभिन्न देशों को बहुपक्षीय संरचना में हाथ मिलाकर काम करना चाहिये। इसमें एकतरफावाद और संरक्षणवाद से बचना चाहिए।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *