संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 11 दिसंबर को कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति पर खुली बैठक की। यूएन स्थित चीनी स्थाई प्रतिनिधि चांग छुन ने इस मुद्दे के बारे में चीनी पक्ष पर प्रकाश डाला और बैठक के बाद मीडिया से मिलते समय डीपीआरके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कुछ प्रतिबंध बदलने की अपील की।
चांग छुन ने बल देते हुए कहा कि प्रतिबंध सिर्फ़ तरीका है, न कि उद्देश्य। डीपीआरके की चिंताओं पर ध्यान देना चाहिए, जैसे डीपीआरके प्रस्ताव संबंधी जन-जीवन पर असर डालने वाले कदमों का समायोजन किया जाए। इससे स्थिति नरम होगी और वार्तालाप के लिए माहौल तैयार किया जाएगा साथ ही राजनीतिक समाधान को बढ़ावा मिलेगा।
च्यांग छुन ने यह भी बताया कि डीपीआरके पर प्रतिबंध लगाना चीनी पक्ष पर दबाव डालने यहां तक कि प्रतिबंध लगाने का बहाना नहीं होना चाहिए। चीनी पक्ष चीनी उद्यम और व्यक्ति के प्रति एकतरफा प्रतिबंध और तथाकथित लांग आर्म जुरिस्डिक्शन का डटकर विरोध करता है।