दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 के 1,280 मामले

 

दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,280 हो गई है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री ज्वेलि मकीज ने दी।

कोरोनावायरस महामारी पर अपने नवीनतम अपडेट में, उन्होंने कोविड-19 से 74 वर्षीय पुरुष की दूसरी मृत्यु के रूप में पुष्टि की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्री का हवाला देते हुए रविवार को बताया कि इस शख्स ने अपने परिवार के साथ पूर्वोत्तर दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क की यात्रा किया था और फ्लू जैसे लक्षणों के साथ वापस आया था, जिसके बाद कोरोनावायरस की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया।

मृतकों के संपर्क में आने वाले उनके परिवार के सदस्य और 14 स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं, जो अब ‘आइसोलेशन’ में हैं और उनकी निगरानी की जा रही है।

अफ्रीकी महाद्वीप में दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं वर्तमान में 21 दिनों के लिए राष्ट्रीय लॉकडाउन घोषित किया गया है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *