नई दिल्ली, – दिल्ली में निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गयी है। दिल्ली सरकार की ओर से कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी।
सरकार की ओर से अबतक लगभग 2 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में 100 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है। बाकी लगभग 11 हजार श्रमिकों को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी।