देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 31,332 हुई, 1007 की हो चुकी है मौत

 

नई दिल्ली, – देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 31,332 हो गयी है। इनमें से 22,629 अभी भी कोरोना पॉजिटिव हैं जबकि 7695 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

बुधवार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक देश में मरने वालों की संख्या एक हजार को पार कर गई। अब तक 1007 लोगों के मरने की अधिकारिक पुष्टि हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बुधवार सुबह तक अंडमान- निकोबार में 33 कोरोनावायरस के मामले सामने आए थे जिनमें से 15 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। उधर, आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा 1259 है, जिसमें 258 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 31 की हां मौत हुई है।

इस बीच, अरुणाचल प्रदेश कोरोना फ्री राज्य हो गया है। असम में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 38 पहुंच गई है, जिनमें से 27 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है।

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमित की संख्या 366 हो गई है, जिनमें से 64 को डिस्चार्ज किया गया है। दो की मौत हुई है । चंडीगढ़ में मामला 56 पहुंच गया है। 17 की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में संख्या 38 पहुंची है यहां 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधबार सुबह तक स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 3314 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, जिनमें से 1078 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। दिल्ली में 54 लोगों की मौत हुई है।

गोवा कोरोना फ्री राज्य बना हुआ है। गुजरात में यह संख्या 3744 हो गई है, जिनमें से 434 को डिस्चार्ज किया चुका है। गुजरात मे 18 की मौत हो गई है। हरियाणा में आंकड़ा 310 पहुंचा है, 209 को डिस्चार्ज किया चुका है। यहां तीन की मौत हुई है।

हिमाचल में यह संख्या 40 पहुंच चुकी है,जहां 25 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है। जम्मू कश्मीर में करोना तेजी से फैलता दिख रहा है। अब तक मिली आकड़ों के मुताबिक यहां 565 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए है, जिनमें 176 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यहां 8 की मौत हुई है। झारखंड में भी आंकड़ा 100 को पार कर गया है। यहां 103 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। जिनमें से 17 को डिस्चार्ज किया हैए यहां तीन की मौत दर्ज की गई है।

कर्नाटक में आंकड़ा 523 पहुंच गया है।यहां 207 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 20 की मौत हुई है। केरल में कोविड-19 वायरस से पीड़ित की संख्या 485 पहुंच गई है, 219 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। लद्दाख में 22 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं। 16 को डिस्चार्ज किया गया है।

मध्यप्रदेश में यह संख्या 23 सौ को पार कर गई है। यहां कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 2387 हो गई है। 377 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। 120 की है मौत हुई है।

महाराष्ट्र में बुधबार सुबह तक कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या 9000 को पार कर गई है। यहां 9318 लोग इस वायरस से पीडित बताए गए हैं, जिनमें से 1388 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। 400 की मौत हुई है।

मणिपुर भी कोरोना से मुक्त राज्य बन गया है। मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं । यहां एक आदमी की मौत हुई है। उड़ीसा में यह संख्या 118 पहुंच गई है। 38 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है। पुडुचेरी में 8 मामले सामने आए तीन की मौत हो गई। पंजाब में 322 मामले सामने आए 71 को डिस्चार्ज किया गया है। 19 की मौत हो गई है।

राजस्थान में कोरोना पीड़ितों की संख्या 23 सौ को पार कर गई। यहां अब तक 2364 लोग इस बीमारी से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 768 को डिस्चार्ज किया गया। 51 की मौत हो गई है। तमिलनाडु में यहां आकड़ा 2058 हो गया है, जिनमें से 1168 को डिस्चार्ज किया गया। 25 की मौत हो गई।

तेलंगाना में आंकड़ा एक हजार को पार कर गयी है। यहां 1004 लोग कोरोना से संक्रमित बताए गए हैं, जिनमें से 321 को डिस्चार्ज किया चुका है। यहां 26 की मौत हुई है। उधर त्रिपुरा भी कोरोना फ्री स्टेट बन गया है।

उत्तराखंड में 54 लोगों को कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ है, जिनमें से 33 को डिस्चार्ज किया है। उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 2053 हो गया है, जिनमें से 462 को डिस्चार्ज किया गया है। अकेले यूपी में 34 की मौत हो गई है।

पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 725 पहुंच गया है। 119 को डिस्चार्ज किया गया है। 22 की मौत हो चुकी

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *