नई दिल्ली, -भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सेक्रेटरी और वरिष्ठ आईएएस अफसर अपूर्व चंद्रा ने कहा है कि नए लेबर कोड के तहत प्रतिदिन काम के 12 घंटे की व्यवस्था पर मजदूर संघों की आपत्तियों पर मंत्रालय विचार कर रहा है।
चार नए लेबर कोड को लागू करने के लिए संबंधित नियम-कायदे बनाने में मंत्रालय जुटा है। अगले कुछ ही सप्ताह में लागू होने जा रहे नए लेबर कोड से देश में श्रम सुधार धरातल पर उतरेंगे।
नए श्रम कानूनों से मजदूरों और कर्मचारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। अपूर्व चंद्रा, वर्ष 1988 बैच के महाराष्ट्र काडर के वरिष्ठ आईएएस अफसर हैं। वह अक्टूबर, 2020 से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव जैसी महत्वपूर्ण कुर्सी संभाल रहे है।
इससे पूर्व वह रक्षा मंत्रालय और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अहम पदों पर कार्य करते हुए कई नीतियां बनाने में अहम योगदान दे चुके हैं।