बेनिन: बंदरगाह से 9 नाविकों को समुद्री डाकुओं ने किया अगवा

कोटोनोऊः बेनिन के कोटोनोऊ बंदरगाह पर मौजूद नौ नाविकों को संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया है। बंदरगाह के अधिकारियों ने रविवार को एक वक्तव्य में कहा कि कोटोनोऊ के स्वायत्त बंदरगाह की ओर से खेद के साथ यह सूचित किया जाता है कि शनिवार सुबह दो नवंबर, 2019 को इस क्षेत्र में समुद्री डकैती की घटना हुई।

उन्होंने कहा कि इसमें बोनिता नाम का एक जहाज शामिल है, लेकिन इसके मालिक का पता नहीं है और यह भी नहीं पता है कि यह किस देश का है। इसमें बताया गया कि जहाज के चालक दल के आठ सदस्यों और जहाज के कप्तान को अगवा किया गया है। चालक दल के अन्य सदस्य सुरक्षित हैं और इस घटना की जांच के तहत उनसे पूछताछ जारी है।

कैमरून से लाइबेरिया तक गिनी की खाड़ी दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री क्षेत्रों में से एक बन गई है। जहाजों पर हमले और फिरौती के लिए चालक दल के सदस्यों के अपहरण की घटनाएं बढ़ गई हैं।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *