भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 16 हजार नए मामले

नई दिल्ली, – भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 16,738 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसी के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,10,46,914 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है।

वहीं पिछले 24 घंटे में 138 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के 16,738 नए मामले आने के बाद देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 46 हजार 914 हो गई है।

वहीं नई 1 लाख 56 हजार 705 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 1 करोड़ 7 लाख 38 हजार 501 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके है। भारत में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 51 हजार 708 हो गई है।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *