4 ट्रैफिक पुलिस वाले, एक आरोपी और चालान के पीछे का सच

देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन ट्रैफिक नियम तोड़ने औऱ चालान कटना आम बात है। कभी पुलिस वाले तो कभी आरोपी वाहन चालक नियम से परे, पैसे ले-दे कर समझौता कर लेते हैं। ऐसी ही एक घटना आईआईटी महरौली रोड पर देखने को मिली, जहां एक ऑटो वाले ने ट्रैफिक नियम तोड़ दी। मौके पर मौजूद 4 ट्रैफिक पुलिस वालों ने उसे रोक लिया। और करीब आधे घंटे तक दोनो तरफ से बहस औऱ गुजारिश के बाद समझौता हो गया। इस समझोते के दौरान कैसा होता है दृश्य? कैसे होती है मान-मनौवल औऱ लेनदेन? इसके पीछे की कहानी सदभावना टुडे ने कैद की।                                                                                                                                            जानने के लिए, पूरी विडियो देखें….

मालूम हो कि साल के शुरुआती छह माह में ऐसे 31124 वाहन चालकों पर ट्रैफिक पुलिस ने जुर्माना लगाया है। वर्ष 2018 के मुकाबले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सोशल मीडिया के जरिए मिलने वाली शिकायतों में तीन गुना का इजाफा हुआ है। वर्ष 2018 में सोशल मीडिया के जरिए मिली शिकायतों पर 10009 वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने जुर्माना लगाया था। उधर, 2017 में यह आंकड़ा आठ हजार के आसपास था।

इसे शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *