भारत की महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने गुरुवार को द वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ द इअर 2019 पुरस्कार जीत लिया है। यह पुरस्कार शानदार प्रदर्शन, सामाजिक सरोकार और अच्छे व्यवहार के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिए लोगों ने मतदान किया।
इस पुरस्कार के लिए 25 पुरुष तथा महिला नामांकन थे। इसके बाद इसे 10 का किया गया और फिर इसके लिए लोगों की राय ली गई।
रानी के अलावा कराटे स्टार स्टैनीसलाव होरूना (यूक्रेन), कनाडाई पावरलिफ्टर चैम्पियन राहेया स्टिन और स्लोवानिया की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग स्टार जांजा गार्नब्रेट को काफी मत मिले लेकिन रानी ने इन सबको पीछे छोड़ दिया।
15 साल की उम्र से भारत के लिए खेल रहीं रानी ने अब तक कुल 240 मैच खेले हैं। रानी की कप्तानी में भारतीय टीम टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।